
बीबीएनमें अवैध खनन से दिन प्रतिदिन गिर रहे जलस्तर को लेकर हिम परिवेश संस्था ने चिंता जताई। निजी स्कूलों द्वारा प्रतिवर्ष लिए जा रहे प्रवेश शुल्क का भी विरोध किया है। पर्यावरण संस्था हिम परिवेश की बैठक विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जगजीत सिंह दुखिया ने की। इस मौके पर हिम परिवेश के महासचिव बालकृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कौशल, मास्टर नुराता राम, गुरचरण सिंह चन्नी,लक्ष्मी सिंह, रणविजय ठाकुर, शीतल सिंह, प्रताप सिंह मेहता, मास्टर हरबंस लाल, नरेश घई, रूप कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। दुखिया ने कहा कि बीबीएन क्षेत्र में अवैध खनन जोरों से चला हुआ है। इसके कारण नदियों का जलस्तर गिर गया है। इससे आने वाले समय में पानी की विकराल समस्या पेश आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रेत बजरी के लिए नदियों को ही क्यूं लीज पर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्लेट चूनों का पत्थर पहाड़ों से निकाला जा रहा है उसी तरह पहाड़ों से ही पत्थर निकालने की लीज क्रशर मालिकों को दी जानी चाहिए। दुखिया ने नदियों का तटीकरण करने की मांग...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment