Tuesday, April 4, 2017

नेहरू युवा केंद्र मेें राष्ट्रीय सेवा कर्मी के पद के लिए इंटरव्यू 7 अप्रैल को

सोलन | नेहरूयुवा केंद्र सोलन द्वारा जिले के पांच विकास खंडों में राष्ट्रीय सेवा कर्मी के पद भरे जाएंगे। यह जानकारी यहां नेहरू युवा केंद्र सोलन की समन्वयक ईरा प्रभात ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 अप्रैल, 2017 प्रात: 9 बजे से नेहरू युवा केंद्र, सर्कुलर रोड, सोलन में आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन पहले ही प्राप्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं छाया प्रतियां लेकर आएं। किसी भी उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए अलग से पत्र नहीं भेजे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय दूरभाष न. 01792-220544 अथवा मोबाइल न. 94188-18512 एवं 94181-54303 पर प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment