शिमला— अगले वित्तीय वर्ष के योजनागत ढांचे को अंतिम रूप देने के लिए सरकार सोमवार को बैठक करने जा रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, प्रदेश सरकार के मंत्री और गैर सरकारी सदस्यों के साथ विभागीय सचिव मौजूद रहेंगे। यहां अगले वित्त वर्ष की वार्षिक योजना पर चर्चा की जाएगी और विभाग बताएंगे कि उन्हें कितना बजट चाहिए। विभागों द्वारा यहां सौंपे जाने वाले प्रस्तावों के बाद योजना बोर्ड अगले वार्षिक योजना का प्रारूप तैयार करेगा, जिसे योजना आयोग को सौंपा जाएगा।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment