केलांग — इन दिनों लाहुल में मंडी संसदीय उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। स्थानीय विधायक रवि ठाकुर गांव-गांव जाकर प्रतिभा सिंह को वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को रवि ठाकुर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मियाड वेली के क्षेत्र में चुनावी प्रचार किया। रवि ठाकुर का कहना है कि इस जन संपर्क अभियान में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह भारी मतों से विजयी होगी। वहीं दूसरी ओर पूर्व जिलाध्यक्ष नोरबू बौद्ध ने भाजपा द्वारा जारी अपील पत्र पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि रोहतांग सुरंग इंदिरा गांधी का सपना था।
Related: काजा-सुमदो सड़क पर ट्रैफिक बंद
Related: बर्फबारी ने रोका राहत का काम
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/lahaul-spiti-news/%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%bf-%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9b%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%85/
Post a Comment