बाढ़ पीडि़तों को दस करोड़ की राहत


भावानगर — मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने सोमवार को प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त जिला किन्नौर का दौरा किया। उन्होंने वहां टापरी व बालट्रंग में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ऐसी दुख की घड़ी में उनका परिवार व प्रदेश की जनता किन्नौर के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा ग्रस्त जिला किन्नौर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि तुरंत जारी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार से 2575 करोड़ रुपए की मांग की है, जिसमेें से प्रदेश सरकार ने केंद्र से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत पहुंचाने के लिए 1000 करोड़ रुपए की तुरंत जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चार सेना व प्रदेश सरकार के हेलिकाप्टर द्वारा बाढ़ से विभिन्न क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही उच्च स्तरीय केंद्रीय दल भी इस क्षेत्र का दौरा करेगा और बाढ़ से हुए नुकसान का पूरा आकलन करेगा। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर भी प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी। इस मौके पर किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अतुल शर्मा, किन्नौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, निचार खंड कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार नेगी, सुनील नेगी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%bc%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc/

Post a Comment