मंडी — पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आयु में उनसे छोटे हैं, लेकिन राजनीतिक दूरदर्शिता के मामले में उनसे बड़े हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए ही ऊंचाइयां हासिल की हैं। पार्टी अगर उन्हें बाहर नहीं करती तो वह कदापि नई पार्टी का गठन नहीं करते और न ही उनकी वजह से कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर रहना पड़ता। गुरुवार को सेरी मंच पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तर्ज पर अब भी मंडी संसदीय सीट के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/
Post a Comment