Thursday, March 14, 2013

भाजपा की मजबूती को मांगे सुझाव


आनी — भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने आनी में भाजपा की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता विश्राम गृह आनी में की। बैठक में उन्होंने मंडल स्तर पर भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए सुझाव मांगे और भाजपा मंडल को मजबूत करने के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि आनी विस क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के शासनकाल में अथाह विकास हुआ है, बावजूद इसके भाजपा बैकफुट पर पहुंची है, जिसके कारणों को तलाशना होगा। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र के हर पोलिंग बूथ और शक्ति केंद्रों पर जाकर लोगों से रू-ब-रू होना होगा और आम जनता के विकास में सहयोग करना होगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस के विधायक खूबराम आनंद को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक के द्वारा किए गए विकास कार्यों का श्रेय लेना और भोलीभाली जनता को गुमराह करना छोड़ दें। वहीं उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा फोन टैपिंग मामले को उछालने पर भी कहा कि जब प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने इसकी निष्पक्ष जांच करने की हामी भर दी है, तो फिजूल की बातों में न उलझकर प्रदेश के विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं इस बैठक के बहाने पवन राणा ने मंडी संसदीय क्षेत्र में जल्द ही होने वाले उपचुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गंगा राम चंदेल व शशि मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष कुशाल चौहान, महामंत्री जीवन ठाकुर व दुनी चंद ठाकुर, रफतार ठाकुर, योगेश वर्मा, हिम्मत ठाकुर, भाजयुमो आनी के अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, नूर दास ठाकुर, दयाल वर्मा, डोला राम शर्मा, चुनी लाल, शारदा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%b8/

No comments:

Post a Comment